Web hosting

प्रधानाचार्य सुशील कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार

, Posted by रौशन जसवाल विक्षिप्त at सोमवार, सितंबर 05, 2011

 शिक्षक दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के प्रधानाचार्य सुशील कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। सुशील कुमार को यह गौरव पांच सितंबर को राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल द्वारा प्रदान किया जाएगा। सुशील कुमार की इस उपलब्धि से जहां हिमाचल का गौरव बढे़गावहीं सरकाघाट क्षेत्र के लोग इससे काफी उत्साहित हैं। सुशील कुमार शर्मा पिछले कुछ समय से सीसे स्कूल सरकाघाट में कार्यरत हैं और अपने 23 वर्षों का सेवाकाल उन्होंने पूरी तरह से विद्यार्थियों और शिक्षा जगत के लिए दिया है। यही वजह है कि उन्हें इस गौरव के लिए चुना गया है। सरकाघाट उपमंडल के छोटे से गांव गोपालपुर में देवी दत्त के घर 16 अपै्रल, 1966 को जन्मे सुशील कुमार शर्मा अब तक विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपने सेवाओं के दौरान हर स्कूल में सभी क्षेत्रों में बेहतर परिणाम दिए हैं। पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

अभी तक 0 comments:

Leave a Reply

एक टिप्पणी भेजें